फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Amines, will reduce the recovery notice

कम वसूली करने वाले अमीनों को मिलेगा नोटिस

Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 07 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Amines, will reduce the recovery notice
बैठक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक बैठक में पुलिस, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। पुलिस एवं राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने रेगुलर पुलिस तथा राजस्व पुलिस को चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। तहसीलदारों को निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अमीनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
डीएम ने बाहरी लोगों व फेरी वालों को चिन्हित कर उनका सत्यापन करने और आपराधिक मामलों की विवेचना में तेजी लाने के साथ घटनास्थल की फोटोग्राफी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम से एफआईआर बुक का स्वयं निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने पटवारियों को अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने बागेश्वर और कपकोट तहसील में राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एसडीएम को बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने को कहा।  डीएम ने आबकारी अधिकारी को अवैध शराब का धंधा करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए रोक लगाने को कहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में उन्होंने डिजिटलाइजेशन की जानकारी ली। वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होेंने व्यापारियों को कैश लेस मशीन की जानकारी के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ सहित सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed