फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   amarujala aparajita in jss bageshwar

हर क्षेत्र में दम दिखा रहीं अपराजिताएं : जितेंद्र

Sun, 29 Oct 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
amarujala aparajita in jss bageshwar
बागेश्वर के जन ​शिक्षण संस्थान में आयोजित अमर उजाला के अपराजिका कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स
योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले तो जल्द सशक्त होंगी महिलाएं
विज्ञापन

लोगो अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह अपराजिता बनकर हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रहीं हैं। उनको प्रोत्साहित करने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की जरूरत है।
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को जन शिक्षण संस्थान में शनिवार को आयोजित गोष्ठी में संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों में बखूबी सेवाएं दे रहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा दिख रहा है। अंतरिक्ष तक में महिलाओं ने अपनी दक्षता साबित की है। महिलाएं व्यावसायिक विमानों से लेकर लड़ाकू विमान तक उड़ा रहीं हैं।
विज्ञापन

डॉ. तिवारी ने महिलाओं की सफलता का उदाहरण दिया। कहा कि जिले की प्रथम महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, डीडीओ सहित कई प्रमुख विभागों की मुखिया महिलाएं हैं। मातृशक्ति को अपनी ताकत पहचानते हुए आगे बढ़ना होगा। इसके लिए उन्हें हुनरमंद बनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि जागरूक रहने से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की योजनाएं भी बताईं।कार्यक्रम में रेनू कठायत, प्रेमा परिहार, प्रेमा कोरंगा, दीपा पाठक, कविता रावत, शिखा परिहार, ममता दानू, कोमल उपाध्याय, बबीता रैखोला, ललिता दानू आदि रहीं।


इनसेट

अमर उजाला कर रहा भगीरथ प्रयास

बागेश्वर। अपराजिता कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि फाउंडेशन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भगीरथ प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल संस्थान की मास्टर ट्रेनर हेमा बिष्ट, प्रेमा परिहार, पूजा त्रिपाठी, सोनी देवी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रेरणा देता है। संवाद


फोटो 28 बीजीएस 04, 05 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed