{"_id":"58b85a004f1c1bc852830a8f","slug":"all-the-necessary-support-to-create-a-model-of-the-city-sanitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छता का मॉडल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छता का मॉडल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने नगर पालिका बागेश्वर के वार्ड सदस्यों और शहर लगे गांवों के प्रधानों साथ बैठक कर कूड़ा निस्तारण के बारे में विचार विमर्श किया। कहा कि शहर को स्वच्छता का मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए जन सहयोग होना जरूरी है।
कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुई इस बैठक में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, शहर से लगे पांच गांवों के ग्राम प्रधानों, कपकोट नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों, कपकोट से लगे गांवों के प्रधानों ने प्रतिभाग किया। बैठक में डीएम ने ग्राम प्रधानों को गांवों में बैठक कर पर्यावरण मित्र की तैनाती करने का सुझाव दिया। कहा कि पर्यावरण मित्र हर घर का कूड़ा एकत्रित कर नगरपालिका के डंपिग स्थल में जमा करेगा। जिसे सभी को यूजर चार्जेज देना होगा।
यदि सभी ग्रामवासी सहमत होते हैं तो यह व्यवस्था नगरपालिका की ओर से की जा सकती है।
बैठक में बताया गया कि नगरपालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग स्थल पर प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, डीपीआरओ पूनम पाठक, जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी आरके पंत, ईओ ईश्वर सिंह रावत, ग्राम प्रधान कठायतबाडा रेखा आर्या, विनवाल तिवारी पंकज कुमार, कपकोट पूरन कपकोटी, चीराबगड़ गजेंद्र सिंह, सैंज अनीता टम्टा, किरोली कल्पना गोस्वामी सहित कई प्रधान और वार्ड सदस्य मौजूद थे।