फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Alabaster the relay hunger strike against mining

खड़िया खनन के खिलाफ क्रमिक अनशन जारी 

Fri, 25 Nov 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 25 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Alabaster the relay hunger strike against mining
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 कांडा तहसील के गैस गोदाम के समीप हो रहे खड़िया खनन बंद करने की मांग को लेकर चनेत के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के आंदोलन को तमाम संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। ग्रामीणों ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को प्रशासन, खनन विभाग और भूगर्भ विभाग की टीम ने माइन क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

 शुक्रवार को सुनीता देवी और नरेश राम क्रमिक अनशन में बैठे। बृहस्पतिवार को कमला देवी क्रमिक अनशन पर बैठीं।

शेर राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने गैस गोदाम के समीप हो रहे खनन को तत्काल बंद करने की मांग उठाई। कहा कि उनकी मांग पर यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो उन्हें आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। शुक्रवार को कुमाऊं शिल्पकार संगठन के अध्यक्ष जगदीश राम के नेतृत्व में सदस्यों ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। इस मौके पर साधु राम, पूरन राम, नरेश राम, प्रकाश, सुनीता देवी, पार्वती देवी, तुलसी देवी, जानकी देवी, तारा देवी, कमला देवी, मुन्नी, मीनू आदि ने धरना दिया। ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को कांडा की एसडीएम रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में भूगर्भ वैज्ञानिक व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने माइन क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को संयुक्त टीम गणवा सरमोली में चल रहे खनन क्षेत्र का मौका मुआयना करेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed