फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Akankshahi will change the face of Kapkot block

Bageshwar News: आकांक्षी से बदलेगी कपकोट ब्लॉक की सूरत

Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Akankshahi will change the face of Kapkot block
बागेश्वर। नीति आयोग ने विकासखंड कपकोट को आकांक्षी विकासखंड घोषित किया है। सामाजिक-आर्थिक सूचकांक में पिछड़े विकासखंडों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार ने आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक सुरेश गढि़या ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं का चिंतन शिविर आयोजित किया गया। बताया गया कि आकांक्षी विकासखंड का मुख्य उद्देश्य विकासखंड में स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा एवं कृषि, जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता, आधारभूत संरचना, और सामाजिक विकास पर काम किया जाना है।
विज्ञापन

विधायक गढि़या ने कहा कि आकांक्षी योजना में विकास की दौड़ में पीछे रह गए प्रदेश के 6 विकासखंडों को शामिल किया गया है। जिसमें कपकोट विकासखंड भी शामिल है। कहा कि सामाजिक-आर्थिक सूचकांक में पिछड़े क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सभी को अपना योगदान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि पिछड़ापन दूर करने के लिए आयोजित चिंतन शिविर कारगर साबित होगा। चिंतन शिविर में प्रदेश के नीति आयोग के सदस्य सचिव, अपर सचिव नियोजन योगेंद्र यादव ने विचार रखे। शिविर में सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed