{"_id":"67f96aad46116d0b4c005717","slug":"agriculture-affects-due-to-rain-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114751-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट-दुगनाकुरी में 30 से 50% फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट-दुगनाकुरी में 30 से 50% फसल नष्ट
Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में दो दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फल, फसल और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। राजस्व विभाग की टीम गांव-गांव जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कहीं 30 तो कहीं 50 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है।
तहसीलों से आई रिपोर्ट के अनुसार कपकोट क्षेत्र में गेहूं, जौं, मसूर, फल और सब्जियों को 50 प्रतिशत का नुकसान है। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी फसल और सब्जियों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। कांडा तहसील क्षेत्र में खेती को 11 प्रतिशत तक के नुकसान का अनुमान है। कपकोट के राजस्व क्षेत्र गोलना के खटगेड़ा गांव में 25 से 30 जबकि गोलना, रैंथल, सीमा, कुमतीरा, जतरकोट, पांकड़, ओखलधार, बैड़ामझेड़ा, बटालगांव, करीमपुर आदि गांवों में 40 से 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। दो दिन की बारिश और ओलावृष्टि के बाद शनिवार को जिले में मौसम सामान्य रहा। सुबह हल्के बादल थे, जबकि दस बजे तक धूप निकल आई थी। पूरे दिन मौसम साफ रहा।