फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Agitators hope to meet new government demands

आंदोलनकारियों को नई सरकार मांगें पूरी होने की उम्मीद

Thu, 06 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 06 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों को लंबे समय से पहचान और प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। उन्होंने अब सूबे की नई सरकार से आश लगाई है। सरकार से आंदोलनकारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करनेे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन पाठक ने कहा कि राज्य बने 16 साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन जिले के 352 आंदोलनकारियों को आज तक पहचान पत्र जारी नहीं हुए हैं। इस मांग को लेकर संगठन लंबे समय से संघर्षरत है। शासन के निर्देश पर प्रशासन सत्यापन और दो बार एलआईयू जांच भी करा चुका है। सत्यापन और एलआईयू जांच में आंदोलनकारियों के राज्य आंदोलन में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन शासन और प्रशासन की अनदेखी के कारण आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी नहीं हो सके हैं।  कहा कि इसी उपेक्षा के चलते कई आंदोलनकारियों को उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है।
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि नाराज 2657 आंदोलनकारी परिवारों ने विधानसभा चुनाव में अपने गुस्से का अहसास कराकर ईवीएम पर नोटा के बटन दबाए। जिसका खामियाजा पूर्व सरकार को भोगना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में ऐसे ऐसे लोगों को राज्य आंदोलनकारी होने के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं, जिनका आंदोलन से दूर-दूर तक का वास्ता था ही नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आंदोलनकारियों को शीघ्र प्रमाण पत्र दिलाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed