{"_id":"f49e6f58bb38fa7da00ebf6cb80a1eba","slug":"agigation-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर पोथिंग में आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर पोथिंग में आंदोलन स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पोथिंग गांव में जन समस्याओं को लेकर जारी आंदोलन विधायक ललित फर्स्वाण की पहल पर स्थगित हो गया। विधायक ने क्षेत्र में सड़क और स्कूलों की दशा सुधारने का आश्वासन दिया। केंद्रीय योजनाओं के लिए सांसद से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विधायक ललित फर्स्वाण विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पोथिंग पहुंचे। यहां आंदोलनकारियों के साथ लंबी वार्ता के बाद मांगों को लेकर आम सहमति बनी। विधायक ने स्थानीय हाईस्कूल को इंटर कालेज में उच्चीकरण करने, शिक्षक और प्रधानाचार्य नियुक्त करने, उछात मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण करने के लिए विश्व बैंक से प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने तक लोनिवि के माध्यम से तीन किमी में काम कराने, स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की नियुक्ति करने, जूनियर हाईस्कूल शोभा कुंड का विकास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि बीएसएनएल का टावर लगाने और आपदा में क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत के लिए केंद्रीय मद से धन दिलाने के संबंध में सांसद अजय टम्टा से वार्ता की जाएगी। सिंचाई नहरों और बिजली लाइनों को ठीक किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक शेर सिंह गडिय़ा, हिमांशु गडिय़ा, सुंदर देव, राजू दानू, गिरीश जोशी,शोभा गडिय़ा, चंपा देवी, उमेश गडिय़ा, एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार मदन सिंह बिरोडिय़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन