फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After struggling for eight hours in the cage Leopard

आठ घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में तेंदुआ

Thu, 02 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 02 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
After struggling for eight hours in the cage Leopard
तेंदुअा - फोटो : amar ujala
.
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को नगर के कठायतबाड़ा में दिन दहाड़े एक तेंदुआ ब्लॉक प्रमुख के आवास के पीछे स्थित गली में घुस गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने खतरे को देखते हुए गली को दोनों ओर से टिन की चादरों से बंद कर दिया। इसके बाद पिंजरे में कैद करने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आठ घंटे बाद देर शाम अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर मंगाने के बाद तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डाला गया।
तेंदुए को देखने के लिए कठायतबाड़ा में पूरे दिन लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। 
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे कठायतबाड़ा में छत पर टहल रहे छात्र आदर्श गड़िया ने  ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल के मकान के पास एक तेंदुआ देखा। देखते ही देखते यह तेंदुआ मकान के पीछे स्थित गली में घुस गया। दिन दहाड़े तेंदुए के आबादी में घुसने की सूचना मिलते ही लोग भयभीत हो गए। इसकी सूचना सुरेश खेतवाल ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट टीम लेकर मौके पर पहुंचे। गली के एक किनारे पर पिंजरा लगाने के बाद दूसरे छोर में धुंआ, पटाखे, पानी और रोशनी करके बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। तमाम कोशिशों के बाद भी तेंदुए के बाहर नहीं निकलने पर वन विभाग ने अल्मोड़ा से ट्रेंकुलाइजर मंगाया गया। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर गली से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

बाद में तेंदुए को पिंजरे में डालकर वन विभाग परिसर पहुंचाया गया। इस दौरान कठायतबाड़ा में लोगों का तांता लगा रहा। तेंदुए के आबादी में घुसने से ग्रामीण अपना रोजमर्रा का काम भी नहीं कर सके। महिलाएं भी तेंदुए को देखने के लिए दिन भर घरों की छतों में खड़ी रहीं। कई बार पुलिस के जवानों को लोगों को मौके से हटाना पड़ा। डीएफओ एमबी सिंह, एसडीओ एसपी त्रिपाठी सहित कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र लगभग चार से पांच साल बताई जा रही है। डीएफओ एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुए को बिनसर के जंगल में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दो पालतू कुत्तों को बनाया निवाला
बागेश्वर। नगर में पिछले दो माह से तेंदुए नजर आ रहे हैं। तेंदुओं द्वारा कई पालतू कुत्तों को निवाला बनने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार की रात को तेंदुए ने कठायतबाड़ा में ही दो कुत्ते मार दिए थे। इससे पूर्व डिग्री कॉलेज परिसर में भी दिन दहाड़े तेंदुआ देखा गया था। मंडलसेरा और मजियाखेत में लगातार तेंदुए नजर आ रहे हैं। बिलौना की ओर से भी लगातार तेंदुआ जोड़े में देखे जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed