फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   after a long time school reopen in bageshwar

लंबे समय बाद खुला स्कूल तो खुशी से झूमे उठे बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
after a long time school reopen in bageshwar
बागेश्वर के जीजीआईसी में सामाजिक दूरी बनाकर कक्षा में बैठी छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना महामारी के बाद विद्यालय बंद हुए तो बच्चे भी जैसे घरों में कैद होकर रह गए। लंबे समय बाद आखिरकार विद्यालयों में रौनक लौटी। स्कूल खुलने के बाद बच्चों के चेहरों पर भी रौनक देखी गई। सोमवार की सुबह बच्चे चहकते हुए विद्यालय पहुंचे। कुछ बच्चों के मन में साथियों से मिलने की खुशी थी, तो कोई ऑनलाइन पढ़ाई से छुटकारा मिलने पर खुश था।
विज्ञापन

कोरोना के कारण 11 माह से स्कूल बंद थे। घर पर रहते-रहते बोरियत सी होने लगी थी। पढ़ाई में भी मन नहीं लग रहा था। अब स्कूल खुल गए हैं तो सबकुछ ठीक हो जाएगा। - मोहित कक्षा आठ, नवज्योति पब्लिक स्कूल
विज्ञापन

नई कक्षा में जाने का मौका मिला लेकिन स्कूल बंद हो गए। कोरोना ने नए दोस्त बनाने का मौका छीन लिया था। अब स्कूल खुलने के बाद पढ़ाई भी अच्छी होगी और खूब दोस्त बनेंगे। - लक्ष्य पांडेय, कक्षा छह, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में जो पढ़ाई होती है, वह ऑनलाइन नहीं की जा सकती। यहां पर समझ नहीं आने पर शिक्षकों की मदद ली जा सकती है। स्कूल खुलने के बाद पढ़ाई बेहतर होगी। - चेतन भाकुनी, कक्षा छह, आनंदी एकेडमी

डे बोर्डिंग नहीं खुला
बागेश्वर। उत्तरायण एकेडमी तुपेड़ में डे बोर्डिंग की व्यवस्था है, हालांकि सोमवार को विद्यालय तो खुला, लेकिन डे बोर्डिंग की सुविधा बुधवार से सुचारु होगी। प्रबंधक दीवान सिंह ने बताया कि बोर्डिंग के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल जांच, सामाजिक दूरी के लिए कहा गया है। व्यवस्थाओं के दुरुस्त होने के बाद ही बोर्डिंग सुविधा सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed