फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Adventure in Bageshwar

माउंटेन टेरेन बाइक खरीदने के ऋण उफलब्ध कराएगा पर्यटन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Adventure in Bageshwar
बागेश्वर। माउंटेनियरिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। राज्य का पर्यटन विभाग माउंटेन टेरेन बाइक खरीदने के ऋण उपलब्ध कराएगा। जिले में 15 लोगों को इस योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। माउंटेन टेरेन बाइक साइकिल की तरह ही होती है।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में माउंटेनियरिंग के काफी शौकीन हैं। जिले के पिंडारी ट्रैकिंग रूट पर हर साल हजारों की संख्या में ट्रैकर जाते हैं। माउंटेनियरिंग का शौक रखने वालों की तमन्ना माउंटेन टेरेन बाइक से सफर करने की भी रहती है लेकिन बाइक की कीमत अधिक होने के कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। अब सरकार माउंटेन टेरेन बाइक का शौक रखने वाले लोगों का शौक पूरा करने जा रही है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि जिले में 15 लोगों को माउंटेन टेरेन बाइक उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पर्यटन विभाग ऋण उपलब्ध कराएगा। साइकिल की कीमत का 33 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। बताया है कि अब तक एक आवेदन विभाग को मिला है। उसे ऋण देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकरी, लॉंड्री, ढाबा व्यापार के लिए भी 33 फीसदी अनुदान
बागेश्वर। पर्यटन विभाग से बेकरी, लॉंड्री, होटल, ढाबा के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत स्थानीय युवाओं के साथ ही बाहरी प्रदेशों से लौटे प्रवासियों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ऋण पर 33 फीसदी अनुदान पर्यटन विभाग देगा। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार के लिए पर्यटन विभाग की योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed