फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   AD Health Inspects District Hospital Bageshwar

अपर सचिव स्वास्थ्य ने दिए जनऔषधि केंद्र में पर्याप्त दवा रखने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
AD Health Inspects District Hospital Bageshwar
बागेश्वर जिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर स्वास्थ्य सचिव अरुणेंद्र चौहान। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र चौहान ने जनऔषधि केंद्र में पर्याप्त दवा रखने के निर्देश दिए। कहा कि जनऔषधि केंद्र में सभी दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन

चौहान ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, डायलिसिस सेंटर, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई कराने के साथ ही चिकित्सालय में भी सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अस्पताल के बाहर आयुष्मान संबंधी जानकारी बोर्ड लगाकर उसकी फोटो सचिवालय को भेजने के निर्देश दिए। अपर सचिव ने कहा कि सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर सभी जिलों के चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने चिकित्सा स्टाफ और बेड की कमी होने की जानकारी दी। चिकित्सालय में स्थापित सीटी स्कैन सेंटर स्थापित करने का अनुरोध किया। अपर सचिव ने जिले के चिकित्सालयों में नियमित स्वीकृत पदों के सापेक्ष स्टाफ तैनात करने और छह स्वीकृत लैब तकनीशियन के पदों में तैनाती के निर्देश दिए। चौहान ने जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। वहां पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी आदि थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड उपनल कर्मियों ने दिया ज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कोविड उपनल कर्मचारियों ने अपर स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन देकर समस्या हल करने की मांग की। वहां पर संजय कनौजिया, बलवंत सिंह नगरकोटी, खीम गिरी, पूजा गोस्वामी आदि थे। संवाद

आशा कार्यकर्ताओं ने मांगी प्रोत्साहन राशि
बागेश्वर। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन ने अपर सचिव स्वास्थ्य को ज्ञापन देकर कोविड-19 के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की। वहां पर संगठन की जिला मंत्री नीमा असवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि तिवाड़ी, विमला देवी, अनीता आदि थीं। इधर, आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन देकर वर्ष 2017 के जून से अगस्त तक का रुका हुआ मानदेय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी कार्यवाही की मांग की। वहां पर विमला बोरा, धना देवी, चंपा गढ़िया, सीता दानू, चंद्रावती पाठक, रेखा बिष्ट, दीपा टाकुली, हेमा भट्ट आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed