फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Action will be taken against the lessee of the mine for polluting the water source in kanda

स्रोत का पानी दूषित करने पर खदान के पट्टाधारक पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the lessee of the mine for polluting the water source in kanda
बागेश्वर। कांडा तहसील के महरगांव में पेयजल योजना से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। राजस्व टीम ने स्रोत का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है। मामले में पट्टाधारक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महरगांव के ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजना के ऊपर चल रही खड़िया खदान से मलबा स्रोत में आ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के निर्देेश पर तीन सदस्यीय टीम गांव में निरीक्षण के लिए पहुंची।
विज्ञापन

प्रभारी नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि खड़िया खनन का मलबा नाले में डाला गया है। इससे महरगांव चौकी की पेयजल योजना के मुख्य स्रोत में मलबा पहुंचा। इस कारण पानी दूषित हुआ। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जा रही है। पट्टाधारक के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। निरीक्षण टीम में राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह भाकुनी, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश तिरूवा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed