{"_id":"58e3f4b64f1c1b4c3e5b6276","slug":"accident-with-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को बचाने के प्रयास में बिजली के पोल से भिड़ा कैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को बचाने के प्रयास में बिजली के पोल से भिड़ा कैंटर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पोल से टकराया कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडलसेरा बाइपास में कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कैंटर अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकराया। इस घटना में कुछ ही दूरी पर बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। कैंटर के टकराने से बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। मंगलवार को एक कैंटर यूके 04-सीए 4363 तेज रफ्तार से मंडलसेरा बाइपास को जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक कुत्ता कैंटर के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कैंटर चालक ने तेजी से ब्रेक मारा। इससे वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस दौरान कैंटर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली का एक खंबा टेड़ा हो गया जबकि तारों के खिंचने से दूसरा पोल एक ओर को झुक गया।
विज्ञापन
घटना में कैंटर चालक को कोई चोट नहीं पहुंची, जबकि बिजली के खंबे से कुछ दूरी पर बैठे बच्चे भी बाल-बाल बच गए। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कैंटर चालक को वाहन सहित कोतवाली ले गई। कैंटर चालक द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नुकसान की भरपाई करने का वायदा करने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा बाइपास रोड में हॉटमिक्स होने के बाद वाहन तेजी से दौड़ रहे हैं। इसके चलते राहगीरों को हर समय खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने और ओवर स्पीड में दौड़ने वाले वाहनों को सीज करने की मांग की है।