{"_id":"6219270099cc8927c046609a","slug":"accident-in-dafaut-road-bageshwar-bageshwar-news-hld4547854138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरना-किमोली सड़क पर बोलेरो खाई में गिरी, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरना-किमोली सड़क पर बोलेरो खाई में गिरी, 5 घायल
विज्ञापन
घायल दीवान सिंह।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र से गुरना-किमोली मोटर मार्ग में एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य सवार को खरोंच तक नहीं आई। चालक के हादसे का कारण स्टीयरिंग लॉक होना बताया है।
शुक्रवार को वाहन संख्या यूके 02 टीए 1454 गुरना से किमोली जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे मयू नामक स्थान के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत छह लोग शामिल थे। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसे में महेश सिंह (52) पुत्र विशन सिंह, संतोष सिंह (24) पुत्र दीवान सिंह, हरीश सिंह (25) पुत्र नंदन सिंह, चालक दीवान सिंह (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह, केशर सिंह (52) पुत्र दलीप सिंह निवासी किमोली घायल हुए हैं। वाहन में सवार दीपक सिंह (48) पुत्र दलीप सिंह को कोई चोट नहीं आई। उन्हें मौके से ही घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
चालक दीवान सिंह, संतोष सिंह और महेश सिंह को अधिक चोट आई है। अन्य दो लोगों को हल्की चोट आई हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। चालक दीवान सिंह ने बताया कि स्टीयरिंग लॉक होने से हादसा हुआ। हालांकि घटना के कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। तहसीलदार दीपिका आर्या ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।