फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Acceleration in the construction of drinking water tank in Kathaytabada

कठायतबाड़ा के धरागैर पेयजल टंकी के निर्माण में आई तेजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Acceleration in the construction of drinking water tank in Kathaytabada
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष खेतवाल। संव? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के कठायतबाड़ा के धरागैर के लिए बन रही पेयजल योजना के निर्माण में तेजी आ गई है। योजना के मुख्य टंकी का काम लगभग पूरा हो गया है। योजना से एससी बाहुल्य इलाके में पेयजल पोस्ट लगाए जाएंगे। नगरपालिका लोगों को मुफ्त में पानी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका कठायतबाड़ा के धरागैर के गधेरे से धरागैर के लिए 15वेें वित्त मद से 5.75 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कर रही है। पेयजल टंकी का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। रविवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने निर्माणाधीन पेयजल टंकी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टंकी में लिंटर डालने की तैयारी है। इसी महीने टंकी का निर्माण हो जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। बताया कि धरागैर के लोगों को लंबे समय से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। योजना का काम पूरा होने के बाद पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। भ्रमण में जेई प्रेम सिंह हरड़िया, ठेकेदार हीरा बल्लभ भट्ट साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed