फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ABVP locked in principal room in BageshwarABVP locked in principal room in Bageshwar

बागेश्वर में एबीवीपी ने प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
ABVP locked in principal room in BageshwarABVP locked in principal room in Bageshwar
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में तालाबंदी कर नारेबाजी करते छात्रनेता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में नारेबाजी करते ताला लगा दिया। छात्र नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. रंजना शाह को उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रेषित ज्ञापन देकर सितंबर से कॉलेज में तैनात प्राचार्य पर अधिकतर समय अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य अधिकतर समय कॉलेज से अनुपस्थित रही हैं जबकि प्रभारी प्राचार्य डॉ. रंजना शाह तीन जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। उनके पास परीक्षा विभाग समेत रसायन विभाग प्रभारी का भी चार्ज है। कहा कि प्राचार्य के अनुपस्थित रहने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय से समस्या सुलझाने की मांग की है। इस दौरान विभाग सह संयोजक राजेंद्र दानू, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु जोशी, जिला संयोजक भूपेंद्र सिंह दानू, जिला विस्तारक शाश्वत खंडूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित ऐठानी, नगर मंत्री के आशीष कुमार, नगर उपाध्यक्ष योगेश जोशी, प्रकाश चंद्र, आर्यन टाकुली, आकाश कुमार, हरेंद्र दानू, पूजा फर्स्वाण, वंदना जोशी, बीना रावत, प्रियांशी रावत आदि रहे।दले गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed