{"_id":"57c484754f1c1bb3672cb626","slug":"abvp-encompass-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी में सीटें बढ़ाने के लिए एबीवीपी का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी में सीटें बढ़ाने के लिए एबीवीपी का धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में एबीवीपी का धरना
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। पीजी कालेज बागेश्वर में एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य का घेराव करने के बाद धरना शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं ने शीघ्र सीटें नहीं बढ़ाने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर सहित सभी विषयों में 12-12 सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद छात्र नेता धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में एमएससी में केवल 12 सीटें हैं। जबकि प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या कहीं अधिक है।
विज्ञापन
सीमित सीटों के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। मांग करने के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। छात्र नेताओं ने कहा कि शीघ्र सीटें नहीं बढ़ाई जाती हैं तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने सीटों को बढ़ाने को लेकर चल रहे प्रयासों से अवगत कराया।
विज्ञापन
घेराव व धरना देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, सचिव कमल नेगी, आदर्श कठायत, अंकित ऐठानी, दीपक गस्याल, केतन साह, हिमांशु उपाध्याय, नवीन भट्ट, सूरज मेहरा, कमला गोस्वामी, कैलाश सुयाल, हिमांशु तिवारी, दीपक कोश्यारी आदि शामिल थे।
इधर एनएसयूआई ने भी सीटें बढ़ाने के मामले में कॉलेज गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जबकि इस मामले में अब एबीवीपी अपना श्रेय लेना चाह रही है।