फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Abhijeet Cleares UPSC

असों-मल्लाकोट के अभिजीत ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 586वीं रैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Abhijeet Cleares UPSC
अभिजीत मनकोटी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। यूपीएससी की परीक्षा में काफलीगैर तहसील के असों-मल्लाकोट निवासी अभिजीत मनकोटी ने 586वीं रैंक हासिल की है। अभिजीत ने कोरोना संक्रमित पिता की देखभाल के साथ विपरीत हालातों में साक्षात्कार की तैयारी की थी।
विज्ञापन

अभिजीत के पिता आनंद मनकोटी सेंट्रल सिल्क बोर्ड में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वे दिल्ली में अपने पुत्र और पुत्री के साथ रहते हैं। अभिजीत के रिश्तेदार और जिला पंचायत सदस्य असों चंदन सिंह रावत ने बताया कि बचपन में मां दीक्षा देवी का निधन होने के बाद पिता ने ही दोनों बच्चों की परवरिश की थी। अभिजीत की प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल स्कूल रायगढ़, माध्यमिक रानी लक्ष्मीबाई स्कूल लखनऊ से हुई। उन्होंने भारतीय विद्यापीठ पुणे से बीटेक किया था। दिल्ली में उन्होंने यूपीएससी की कोचिंग की थी। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है।
विज्ञापन

रावत ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में अभिजीत के पिता को कोरोना हो गया था। जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया। अब भी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हो सका है। ऐसे में अभिजीत ने पिता की देखभाल करते हुए अपनी तैयारियां भी जारी रखी। उनकी कामयाबी पर पूर्व जिपं. सदस्य मोहन सिंह रावत, चंदन रावत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed