फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Aam Aadmi will be linked to the mainstream of development: Gadhia

आम आदमी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा:गढ़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi will be linked to the mainstream of development: Gadhia
बागेश्वर में शेर सिंह गढ़िया का स्वागत करते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कहा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समितियां बनाई जाएंगी। पदभार संभालने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचे गढ़िया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया।
विज्ञापन

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में गढ़िया ने कहा कि लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हित में महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। उनका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। कहा कि कोविड के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। कहा कि जिला स्तर पर बैठक कर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों की गहनता से समीक्षा की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed