फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Aaganbari Workers Protesting

मानदेय बढ़ाने की मांग को आंदोलन पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aaganbari Workers Protesting
बागेश्वर के विकास भवन परिसर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का आंदोलन जारी है। कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

18 हजार रुपये मासिक मानदेय करने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 28 सितंबर से चल रहा है। संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं। जोशी ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सेविका मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहां पर लीला आर्या, राहिला तबस्सुम, नीमा गोस्वामी, देवकी राहुल, गीता साही, जानकी चौबे, मरियम डेविड आदि थे।
विज्ञापन

उत्तरांचल आंगनबाड़ी मजदूर संघ के कार्यकर्ता कर रहे कार्य
बागेश्वर। एक ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल चल रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तरांचल आंगनबाड़ी मजदूर संघ के जुड़ी कार्यकर्ता और सेविका ड्यूटी कर रही हैं। संगठन की जिला महामंत्री गीता खेतवाल ने कहा कि उनके संगठन से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के केंद्रों में सुचारु रूप से कार्य चल रहा है। कहा कि संगठन के सदस्य जल्द जिले के भ्रमण पर आ रहे मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या बताएंगे। अगर मानदेय संबंधी समस्या का निदान नहीं हुआ तो उनका संगठन भी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed