फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A tree fell on the emergency gate of the district hospital, an accident was averted.

Bageshwar News: जिला अस्पताल की इमरजेंसी के गेट पर गिरा पेड़ा, हादसा बचा

Fri, 22 May 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 22 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
A tree fell on the emergency gate of the district hospital, an accident was averted.
बागेश्वर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर बड़ा तुन का पेड़ टूटकर गिर गई। पेड़ सामने की तरफ की दुकान के पीछे से टूटा था। सड़क के ऊपर से होते हुए पेड़ अस्पताल के भवन पर गिरा। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार से लोगों को नुकसान नहीं हुआ। दुकान और अस्पताल के भवन को मामूली क्षति हुई। बिजली का पोल टेड़ा होने से क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब सवा तीन बजे अस्पताल के आगे दुकान चलाने वाले राजा कुमार की छत पर अचानक तेज आवाज हुई। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पेड़ का एक हिस्सा दुकान की छत से होकर इमरजेंसी की छत तक पहुंच गया। दिन का समय होने के कारण उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। राहगीर भी नहीं थे। व्यापारियों ने पेड़ टूटने की सूचना तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि कर्मचारी तत्काल मौके पर गए और वुडन कटर की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल वाली सड़क पर यातायात बाधित रहा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण जाम की समस्या नहीं रही। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि इमजरेंसी के गेट को नुकसान हुआ है। बिजली पोल के क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति प्रभावित रही। संयोग से किसी तरह का बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed