फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A new room will be built at the Red Cross office for Rs 8 lakh.

Bageshwar News: रेडक्रॉस कार्यालय में आठ लाख से बनेगा नया कक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A new room will be built at the Red Cross office for Rs 8 lakh.
बागेश्वर। नगर स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। रेडक्रॉस परिसर में आपदा प्रबंधन, राहत बचाव कार्यों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुगम बनाने के लिए आठ लाख की लागत से एक आधुनिक कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आर चंद्रा ने बताया कि रेडक्रॉस कार्यालय में नए कक्ष के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नया कक्ष बनने पर रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सामाजिक एवं आपदा प्रबंधन संबंधी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed