{"_id":"6908ee3b6f5a87d0570f3c37","slug":"a-mini-stadium-and-a-modern-lab-will-be-built-on-the-champawat-campus-bageshwar-news-c-232-1-alm1002-135924-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चंपावत परिसर में बनेगा मिनी स्टेडियम और आधुनिक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चंपावत परिसर में बनेगा मिनी स्टेडियम और आधुनिक लैब
Mon, 03 Nov 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन चंपावत परिसर का 25 करोड़ से कायाकल्प होगा। यहां पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को जल्द मिनी स्टेडियम और आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी। परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी का निर्माण होगा। परिसर में सुविधाओं का विस्तार होने से विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान है। एसएसजे विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में अध्ययनरत दो हजार से अधिक छात्र- छात्राओं को जल्द मिनी स्टेडियम में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
आधुनिक पुस्तकालय के अस्तित्व में आने से उन्हें पाठ्यक्रम संबंंधी किताबों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में चाहरदीवारी का भी निर्माण किया जाएगा। विवि के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए शासन को 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। पहली किस्त के रूप में शासन से दो करोड की पहली किस्त जारी हो चुकी है। छात्र-छात्राओं को उम्मीद है कि मिनी स्टेडियम और पुस्तकालय बनने से उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
कोट
चंपावत परिसर के छात्र-छात्राओं की मांग पर 25 करोड़ रुपये से उनकी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए शासन से पहली किस्त जारी हो चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति एसएसजे विवि अल्मोड़ा