फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A man caught with 1.11 kg of charas near Khaibagad

खाईबगड़ के पास 1.11 किलो चरस के साथ एक धरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
A man caught with 1.11 kg of charas near Khaibagad
बागेश्वर पुलिस कार्यालय में चरस तस्करी का खुलासा करते एसपी श्रीवास्तव। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने 1.11 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस जनवरी से अब तक छह मामलों में 5.733 किलो चरस पकड़ चुकी है। आरोपी खुद चरस तैयार कर बेचने के लिए बागेश्वर आ रहा था।
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान कर्मी-बघर मोटरमार्ग पर खाईबगड़ के नया पुल के पास संदिग्ध लग रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम डिगर सिंह (45) निवासी झूनी (कपकोट) बताया। उसके बैग से 1.11 किलो चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कपकोट थाने में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के अनुसार उसने चरस खुद तैयार की और इसे बेचने के लिए वह बागेश्वर आ रहा था। आरोपी की कॉल डिटेल निकालकर उसके संपर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। टीम में कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल, आरक्षी ललित बोहरा, आरक्षी विरेंद्र गैड़ा, आरक्षी बसंत लाल, आरक्षी खुशाल राम, आरक्षी विजय चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed