फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   a injured boy did not get ambulance

नहीं आई एंबुलेंस तो घायल बेटे को पीठ पर लादकर तीन किमी चला ग्रामीण

Wed, 24 Apr 2019 12:15 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/ अमर उजाला/ बागेश्वर।
ब्यूरो/ अमर उजाला/ बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 24 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
a injured boy did not get ambulance
108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल तो हैं ही, अब चिकित्साकर्मी भी असंवेदनशील हो गए हैं। कपकोट के गांव रिखाड़ी में पहाड़ी से गिरे किशोर को अस्पताल लाने के लिए पिता ने जब 108 सेवा को फोन किया तो उन्होंने असमर्थता जताते हुए रिखाड़ी तक आने से मना कर दिया। इस पर पिता ने बेटे को पीठ पर लादा और तीन किमी पैदल चलकर बाबे बैंड तक लाया। उसके बाद पिकअप से सौंग लाया, जहां से 108 एंबुलेंस से कपकोट अस्पताल लाया जा सका।

विज्ञापन


सोमवार को रिखाड़ी निवासी चंचल राम का 15 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार आर्य पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो पाया। पिता चंचल राम ने बताया कि उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए जब 108 को फोन किया तो उसने वाहन में तेल न होने और वाहन के खराब होने की बात कहकर रिखाड़ी तक आने से इनकार कर दिया। बाद में गुजारिश करने के बाद एंबुलेंस कपकोट से सौंग पहुंची। चंचल राम ग्रामीणों की मदद से नीरज को बाबे बैंड तक पीठ पर और वहां से पिकअप से सौंग तक लाए। उसके बाद यहां से 108 एंबुलेंस से कपकोट लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


रेफर किया, एंबुलेंस नहीं दी
कपकोट में नीरज का प्राथमिक उपचार किया गया। हाथ में फ्रैक्चर होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बागेश्वर के लिए रेफर तो कर दिया लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई। नीरज के पिता चंचल राम ने प्राइवेट टैक्सी किराए पर ली तब जाकर वह बागेश्वर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

108 एंबुलेंस की हड़ताल चल रही है। 108 सेवा दूसरी कंपनी के हाथों में जा रही है, जिससे कुछ दिक्कतें हैं। रिखाड़ी के नीरज को एंबुलेंस नहीं मिलना गंभीर मामला है। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं था। अन्यथा परिवार को प्राइवेट कार की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती। विभाग से ही उन्हें एंबुलेंस मिल जाती। अब भी यदि नीरज को हायर सेंटर जाना होगा तो विभागीय एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी। 

- डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ बागेश्वर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed