फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A dozen liquor shops in Bageshwar will get revenue of 28 crores

बागेश्वर की एक दर्जन मदिरा की दुकानों से मिलेगा 28 करोड़ का राजस्व

Tue, 30 May 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 30 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
A dozen liquor shops in Bageshwar will get revenue of 28 crores
शराब की दुकान के लिए लाटरी निकालते आवेदक।  - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी रंजना की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागेश्वर जिले की 12 दुकानों की लाटरी पद्धति के जरिए नीलामी हुई। जनपद की 12 मदिरा की दुकानों से सरकार को 28 करोड़ का राजस्व मिलेगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले की 6 विदेशी, 5 देसी और एक मिश्रित मदिरा की दुकानों की लाटरी पद्धति से नीलामी हुई। आवंटित 12 दुकानों के कुल 503 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें 83 महिला और 420 पुरुष आवेदक शामिल रहे। तीन देसी शराब की दुकानों के लिए एक-एक आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें गरुड़ देसी मदिरा की दुकान गोविंदी देवी पत्नी गोविन्द सिंह कनगाड़ झिरौली के नाम आवंटित हुई। भराड़ी देसी शराब की दुकान हेम चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र मजियाखेत,  काफलीगैर देशी मदिरा लछम सिंह पुत्र जौहार सिंह के नाम आवंटित हुई। 
विज्ञापन


बागेश्वर विदेशी दुकान के लिए कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। यहां 13 महिलाओं ने आवेदन किया था। दुकान लक्ष्मण सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह के नाम आवंटित हुई। गरुड़ विदेशी मदिरा की दुकान के लिए कुल 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुए यहां 7 महिलाओं ने आवेदन किया। यह दुकान नारायण सिंह पुत्र गोपाल सिंह कपकोट के नाम आवंटित हुई। भराडी विदेशी मदिरा की दुकान के लिए 59 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें नौ महिला आवेदक थीं। यह दुकान चंदन सिंह पुत्र मान सिंह बिलौना के नाम रही। कांडा विदेशी शराब की दुकान के लिए कुल 122 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 18 महिलाओं ने आवेदन किया यह दुकान मोहन सिंह पुत्र पूरन सिंह बिलौना के नाम रही। शामा विदेशी मदिरा की दुकान के लिए 91 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। यहां 11 महिलाओं द्वारा आवेदन किया गया था यह दुकान रमेश सिंह पुत्र दलीप सिंह मजियाखेत को आवंटित हुई। काफलीगैर विदेशी मदिरा की दुकान के लिए कुल 15 आवेदन पत्र प्राप्त हुए यहां दो महिलाओं ने आवेदन किया था। यह दुकान पुष्पा देवी पत्नी जीवन सिंह झिरौली के नाम आवंटित हुई। कंधार मिश्रित शराब की दुकान के लिए कुल 73 आवेदन पत्रों में से 12 महिला आवेदक रहीं। यह दुकान मोहन सिंह पुत्र विशन सिंह बिलौनासेरा के नाम आवंटित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी मदिरा की दुकानों की नीलामी में बागेश्वर देसी शराब जगदीश सिंह पुत्र सादों सिंह बिलौना को आवंटित हुई। यहां कुल 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 7 महिला आवेदक शामिल थीं। कांडा देसी शराब की दुकान के लिए नौ आवेदन पत्रों में से 3 महिला आवेदक थीं। यह दुकान मुन्नी देवी पत्नी हर्ष सिंह झिरौली के नाम आवंटित हुई है। नीलामी के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, एसडीएम एसएस राणा, एसडीएम कपकोट आरएस बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट महेश चंद्र जोशी, जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश खेतवाल आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed