फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A deep pit at St. Joseph School intersection has become a disaster, posing a risk of accident.

Bageshwar News: सेंट जोसफ स्कूल तिराहे पर गहरा गड्ढा बना आफत, हादसे का खतरा

Wed, 08 Jul 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A deep pit at St. Joseph School intersection has become a disaster, posing a risk of accident.
बागेश्वर। नदीगांव से आगे द्यागण बाइपास को जोड़ने वाले सेंट जोसफ स्कूल तिराहे की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। तिराहे पर बना गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

गोमती पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बाद इस मार्ग पर केमू और रोडवेज बसों के साथ-साथ भारी ट्रकों का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरना वाहन चालकों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान गड्ढे में जलभराव हो जाने और रात के समय इसकी पहचान न होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी जगदीश चंद्र, हेम चंद्र और महीप पांडे ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल बसें भी गुजरती हैं जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले तिराहे के गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ऋषिराज वर्मा ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed