{"_id":"114-96267","slug":"Bageshwar-96267-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बिजली गुल, सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बिजली गुल, सड़कें बंद
Bageshwar
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बारिश और हिमपात के बाद मंगलवार को भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका। बागेश्वर को अन्य जिलों से जोड़ने वाले अधिकांश मार्गों पर बर्फ, मलबा, टूटे पेड़ और विद्युत पोल गिरे पड़े हैं, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हैं। पूरे जिले में ब्लैक आउट है। इससे आम लोगों के साथ ही मरीजों, पर्यटकों और कारोबारियों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी दफ्तर अपने समय पर खुले, लेकिन शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। जल्द हालात नहीं सुधरे तो जिले में पेट्रोल, गैस और खाद्यान्न का संकट गहरा जाएगा।
बारिश और बर्फबारी अपने साथ आफत लेकर आई। जिले भर में न बिजली है न पानी। बागेश्वर में मंगलवार को भी लोग परेशानियों से दो-चार होते रहे। संचार सेवाएं ठप हैं। दूरस्थ गांवों की ही नहीं, बल्कि जिले की मुख्य सड़कों पर भी आवागमन ठप है। ताकुला-अल्मोड़ा मोटर मार्ग काफलीगैर के आसपास दोनों और बर्फ और चीड़ के पेड़ों को हटाने में लोनिवि की टीमें जुटी रहीं। कौसानी मोटर मार्ग पर भी बर्फ और पेड़ों को हटाने के लिए लोनिवि, वन विभाग और पुलिस की टीम जुटी रही। प्रमुख सड़कों को खोलने के लिए डोजर लगाए गए हैं। अल्मोड़ा से बागेश्वर को अपने वाली बिजली की लाइन को ठीक करने के लए अधिकारी और कर्मचारी लगातार जुटे हैं। बिजली की आपूर्ति बुधवार तक बहाल होने की उम्मीद है। इधर, बिजली न होने से लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके। सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया है। अस्पतालों में मरीज परेशान रहे। लोग रक्त की जांच भी नहीं करा सके।
कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें
बागेश्वर। जिला मुख्यालय समेत पूरे क्षेत्र में सर्द हवाएं चलती रहीं। सुबह से शाम तक घने बादल छाए रहे। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नहीं खुले ये मार्ग
बागेश्वर-अल्मोड़ा, बागेश्वर-रानीखेत, सामा-तेजम, सोंग-बदियाकोट, भराड़ी-सामा, सामा-लिपि-गोगिना आदि मार्ग अभी भी बंद हैं।
ठंड से सहायक कृषि अधिकारी की मौत
बागेश्वर। ठंड के कारण सहायक कृषि अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बनलेख (बागेश्वर) के सलीगांव निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र नेत्रसिंह कोरंगा यहां सहायक कृषि अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी के साथ सैंज में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार की शाम वह बाजार गए थे और रात भर वापस नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह उनका शव तहसील रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार उन्हें शराब पीने की लत थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।