{"_id":"114-95026","slug":"Bageshwar-95026-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बारात की जीप, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बारात की जीप, दो की मौत
Bageshwar
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। यहां चंडिका मंदिर से वापस कन्यालीकोट लौट रही बारातियों की मैक्स जीप पांच सौ फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। हादसे में एक किशोर सहित दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य बाराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन बारातियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार को कन्यालीकोट से चंडिका मंदिर में बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शाम को सभी लोग दुल्हन लेकर वापस जा रहे थे। हरसीला ग्राम सभा के सेवा तोक के पास पहुंचते ही बारात में शामिल मैक्स जीप (यूके 02-टीए/0403) असंतुलित होकर पंाच सौ फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। इसमें कन्यालीकोट के दस लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया मोहन सिंह (35) पुत्र रतन सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। प्रकाश सिंह (17) पुत्र मदन सिंह ने देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दलीप सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह, चालक दिनेश सिंह (30) पुत्र नैन सिंह और वाहन स्वामी प्रकाश सिंह (38) पुत्र प्रताप सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सुरेश लाल (27) पुत्र दयाल राम, मदन सिंह (65) पुत्र बहादुर सिंह, नवीन सिंह (25) पुत्र नैन सिंह, पदम राम (72) पुत्र उदय राम और गंगा सिंह (34) पुत्र नैन सिंह का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। कपकोट के थानाध्यक्ष एसएस रायपा ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुघर्टना के कारणों का पता नहीं चल सका है।