फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बर्फबारी से पहले हो राशन का भंडारण

बर्फबारी से पहले हो राशन का भंडारण

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के लोगों ने वहां के गोदामों में बर्फबारी से पहले राशन के भंडारण की मांग की है। क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी से मिला। उन्होंने डीएसओ से उच्च हिमालयी क्षेत्र के गोदामों में अनाज, चीनी, मिट्टी तेल का पर्याप्त मात्रा में भंडारण शीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताआें ने डीएसओ को बताया कि कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, उगियां, सोराग, खाती, बाछम आदि गांव कुछ समय बाद बर्फ से ढक जाते हैं। गांवों में आवागमन भी ठप हो जाता है। इन गांवों के लिए बने खाद्यान्न गोदामों में आजकल अनाज, चीनी नहीं है। बर्फबारी से पूर्व बदियाकोट, उंगिया, बाछम, खाती के गोदामों में अनाज, चीनी का भंडारण न होने पर क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने डीएसओ से मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत भंडारण कराने की मांग की है। डीएसओ से मिलने वालों में बदियाकोट के ग्राम प्रधान केदार सिंह दानू, किलपारा जमन सिंह दानू, डौला हंसी दानू, तीख चंदन राम, सामाजिक कार्यकर्ता नैन सिंह आदि शामिल थे। इधर जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र के गोदामाें में बरसात से पहले सितंबर महीने तक के अनाज का भंडारण हुआ था। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब बर्फबारी से पहले 15 से 20 नवंबर तक फरवरी 2015 तक का भंडारण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के ठेकेदारों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed