फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कुकरौली देवलचौंरा तक बने संपर्क मार्ग

कुकरौली देवलचौंरा तक बने संपर्क मार्ग

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Bageshwar
Bageshwar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बालीघाट से कुकरौली गांव होते हुए देवलचौंरा के बीच संपर्क मार्ग न होेने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन और लोनिवि से सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बालीघाट के रीमा मार्ग से कुकरौली गांव होते हुए सरयू के किनारे देवलचौंरा तक संपर्क मार्ग बनने से जहां ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिलेगी। वहीं यह मार्ग आपातकाल में लोगोें को बड़ी राहत देगा। इस मार्ग के बनने से कपकोट क्षेत्र से आने वालों के लिए बागेश्वर की दूरी भी घट सकती है। चार साल पहले झटक्वाली में पहाड़ी खिसकने से पिंडारी मार्ग कई दिनों तक बंद रहा था। तब तमाम लोग कुकरौली गांव से पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे जबकि कुछ लोग खड़ी पहाड़ी में उगी घास पकड़कर अपनेे गंतव्यों को गए। लोगों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोगों को आपातकाल में परेशानी होती है। आवश्यक वस्तुएं भी कपकोट क्षेत्र को नहीं पहुंच पाती हैं। रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में भी मशक्कत करनी पड़ती है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन और लोनिवि से सड़क की मंजूरी शीघ्र दिलाने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मांग करने वालों में जन चेतना मंच के अध्यक्ष गोविंद गोरिला, मल्ला दानपुर विकास समिति के स्वरूप सिंह कर्म्याल, ग्राम प्रधान जमन सिंह दानू, राम सिंह, प्रेम सिंह गज राम, पदम राम, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, पार्वती देवी, रमौती देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed