{"_id":"114-87468","slug":"Bageshwar-87468-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रशिक्षितों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रशिक्षितों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को घेरा
Bageshwar
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। योग प्रशिक्षितों ने तैनाती की मांग को लेकर रविवार को यहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को घेर लिया। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की स्वराज भवन में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही प्रवेश द्वार के समीप पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद योग प्रशिक्षितों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित प्रशिक्षितों ने कहा कि शासन ने विद्यालयोें में योग की कक्षाएं चलाने का आश्वासन दिया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का जगह-जगह विरोध करने का ऐलान किया गया। घेराव में संगठन के जिलाध्यक्ष नंदन नगरकोटी, मोहित मोहित साह, कैलाश कर्म्याल, हरीश रावत, भूपेश गौरव, अजय चंदोला, खालिद हुसैन, गीता, कविता परिहार, अमिता, जानकी, रमा, गीता और गीता दानू आदि शामिल थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने प्रशिक्षितों को आश्वस्त किया कि वह मामले में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 15 हजार योग प्रशिक्षित हैं जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से नियुक्ति देने का रास्ता निकाला जाएगा। इससे पहले प्रशिक्षितों की राधाकृष्ण मंदिर में बैठक हुई बैठक तय किया गया कि नवरात्र पर्व के बाद देहरादून में आंदोलन होगा। इसे सफल बनाने के लिए अभी से जुटना होगा।