{"_id":"114-85376","slug":"Bageshwar-85376-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिच्छू घास से उतारेंगे शराबियों का नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिच्छू घास से उतारेंगे शराबियों का नशा
Bageshwar
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। महिला मंगल दल मंडलसेरा ने गांव को नशेड़ियों और शराब तस्करों से मुक्त कराने की मुहिम शुरू कर दी है। महिलाओें ने शराबियों समेत शराब बेचने वालों को बिच्छू घास लगाकर पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी है। इसके लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाकर सभी से गांव को आदर्श बनाने में सहयोग की अपील की। महिला मंगल दल की अध्यक्ष लीला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत के मंडलसेरा और भुल्यूड़ा तोक में अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। नशेड़ियों के आतंक से जहां महिलाएं अकेले इधर-उधर जाने में डर रही हैं। वहीं बच्चाें की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शराब के कारण महिलाआें का उत्पीड़न बढ़ गया है। कई लोगों के चूल्हे भी नहीं जल पा रहे हैं। बच्चों की स्कूलों को फीस समय पर जमा नहीं हो पा रही है। अधिक शराब पीने से कई लोगों की अल्पायु में ही मृत्यु हो चुकी है। उन घरों की हालत दयनीय है। बच्चे भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं। महिलाओं ने नशेड़ियाें और धंधेबाजों से सुधर जाने को कहा। इस कार्य में पुलिस, प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। महिलाआें ने नगर पालिका परिषद और वन विभाग से आवारा पशुओं, बंदरों से निजात दिलाने की भी मांग की। बैठक में कोषाध्यक्ष लछिमा देवी, दीपा, बसंती, भागुली, बबीता, नंदी, सरुली, ममता, अनीता, खानू, मीना, खीमा, ननुली, शांति, सुनीता, अनीता, कमला देवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन