{"_id":"114-78843","slug":"Bageshwar-78843-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवेंचर कैंप में सिखाया ‘पहाड़ चढ़ना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवेंचर कैंप में सिखाया ‘पहाड़ चढ़ना’
Bageshwar
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की मदद से नेहरू युवा केंद्र ने पनौरा में सात दिवसीय तेनजिंग नौर्गे एडवेंचर कैंप शुरू कर दिया है। बुधवार को इस शिविर का उद्घाटन नेहरू युवा केेंद्र यूपी-उत्तराखंड के निदेशक जयपाल सिंह नेगी ने किया।
शिविर का संचालन नंदाकोट पर्यटन विकास समिति कर रही है। शिविर में यूपी, उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के 48 प्रतिभागी शामिल हैं। जिनमें 33 बालक और 15 बालिकाएं हैं। निदेशक जयपाल सिंह नेगी ने साहसिक गतिविधियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रॉसिंग, सी पुली, जेड पुली, प्राथमिक उपचार, फायर, टेंट पिचिंग, बेस मेकिंग आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान पाइनवुड स्कूल के व्यवस्थापक हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, शिविर संचालक संजय परिहार, प्रशिक्षक राजकुमार सिंह,चंदन कठायत, आशा खेतवाल, जीवन सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।