{"_id":"114-70474","slug":"Bageshwar-70474-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मेहनत पर जंगली जानवरों का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मेहनत पर जंगली जानवरों का कहर
Bageshwar
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा। कमेड़ीदेवी, देवतोली, झांकरा, भंतोला क्षेत्र में जंगली जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस बीच मौसमी फलों के साथ ही खेतों मं उगी सब्जियां भी वन्य जीवों ने तबाह कर दी हैं।
कमेड़ीदेवी निवासी लक्ष्मीनारायण वर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि सुअर, लंगूर और बंदर फसलों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। माल्टा, नीबू कागजी नीबू, संतरा आदि फलों का इस इलाके में काफी उत्पादन होता है, लेकिन बंदरों और लंगूरों के झुंड इन्हें बरबाद कर रहे हैं। इसके अलावा मूली, गोभी, आलू आदि सब्जियों को भी जानवरों ने नष्ट कर दिया है। सुअर खेतों को खोदकर फसलों को नष्ट कर देते हैं। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों के कारण कमेड़ी देवी में गोविंद लाल, लक्ष्मीलाल, कन्हैयालाल वर्मा, शशि वर्मा,देवकी देवी,उमा वर्मा, दीपक वर्मा, मानुली देवी आदि को काफी क्षति हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार वन्य जीवों के कारण स्कूली बच्चों को खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का निराकरण करने और वन्य विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।