{"_id":"114-68971","slug":"Bageshwar-68971-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में बागेश्वर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में बागेश्वर ने मारी बाजी
Bageshwar
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता यहां विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में संपन्न हुई। जिसमें बागेश्वर की टीम पहले, देहरादून की टीम दूसरे और पौड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
जीआईसी में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है और उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि प्रतियोगिताएं निरंतर आगे बढ़ने के अवसर देती हैं। राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने प्रतियोगिता के इतिहास की जानकारी दी। प्रधानाचार्य वृजेश जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला समन्वयक राजीव निगम ने आभार जताया। निर्णायक नरेंद्र सिंह मेहता, गणेश चंद्र आर्य,रणजीत सिंह मर्तोलिया थे। अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी आरपी आर्या ने और संचालन दीप जोशी ने किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार जोशी,चंद्र प्रकाश मिश्रा, मयंक जोशी, नीलम रावत,तारासिंह रावत,सुशील रावत, नवीन चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।