{"_id":"114-44135","slug":"Bageshwar-44135-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी के जिशान का बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी के जिशान का बेहतरीन प्रदर्शन
Bageshwar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालयों की संभागीय स्तरीय 20वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में केंद्रीय विद्यालय कौसानी के छात्र जिशान सिद्दकी का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। अब वह राष्ट्रीय बाल कांग्रेस हैदराबाद में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय पहुंचने पर जीशान का स्वागत किया गया।
गत दिनों वन अनुसंधान केंद्र देहरादून में ऊर्जा के विविध आयाम विषय पर संभाग स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। इसमें केवि कौसानी के जिशान, हर्षित जोाश्ी, देवेंद्र सिंह, भारतेंदु विमल ने प्रतिभाग किया। जीशान का मॉलड बेहतरीन होने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयतिन कर लिया गया है। अब वह 22 से 24 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएंगे। प्रवक्ता अनिल शर्मा के निर्देशन में छात्र बाल विज्ञान कांग्रेस में गए थे। यहां पहुंचने पर अव्वल रहे छात्र का जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य रमेश चंद्र सिंह धपोला ने बताया कि जिशान का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। इससे पहले अनुराग वर्मा ने खेल में कांस्य पदक जीत विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिशान से और अधिक मेहनत तथा आत्म विश्वास के साथ कार्य करने को कहा। इस मौके पर संजय कुमार, जेके तिवारी सहित शिक्षक मौजूद थे।