{"_id":"384bdb0824cf12afdb7a824333cdca0d","slug":"99-67-per-cent-marks-in-cat-ashutosh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट में आशुतोष को 99.67 फीसदी अंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट में आशुतोष को 99.67 फीसदी अंक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आशुतोष वर्मा ने कैट में 99.67 फीसदी अंक हासिल किए है। उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम ) अहमदाबाद, कोलकाता और बंगलुरु में प्रवेश मिला है। उनके पिता सुरेंद्र वर्मा जूनियर हाईस्कूल थापल और माता पूनम वर्मा भगरतोला में प्रधानाध्यापक हैं। इससे पहले आशुतोष का भारतीय वायुसेना में पायलट पद पर भी चयन हो चुका था। आशुतोष ने प्राथमिक शिक्षा सेंट एडम्स स्कूल गरुड़ और इंटरमीडिएट सेंट थेरेसा हल्द्वानी से किया। वर्तमान में वह पंत विवि. में बी टेक की पढ़ाई कर रहा है और उसे देश की प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस में नियुक्ति मिल गई है।