{"_id":"5c2a6241bdec2256cf3e8a04","slug":"91546281537-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पोस्टकार्ड से भेजे शुभकामना संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पोस्टकार्ड से भेजे शुभकामना संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरड़ा के बच्चों ने साल के अंतिम दिन पोस्टकार्ड व अंतरदेशीय पत्रों के जरिये बधाई संदेश भेजे हैं। शिक्षकों ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में पारंपरिक तरीके से बधाई संदेश देने का चलन बंद हो गया है। बच्चों को इस विधा की जानकारी देने के लिए यह पहल की गई है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरड़ा बाल फुलवारी के बच्चों ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक चंदन राम दास , जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, क्षेत्र प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिलाधिकारी रंजना राजगुरु सहित जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को नए साल के शुभकामना संदेश भेजे। बच्चों ने 200 पोस्टकार्ड व 25 अंतरदेशी पत्रों का प्रयोग किया। इस मौके पर सीआरपी रमेश फुलारा, प्रधानाध्यापक पंकज पांडेय, जानकी थायत, प्रिया, राधा, कुंती, मुन्नी, कमला, नीमा, दीपा, अंजू, आदि थे।