फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा रहेगा उतरायणी मेला

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा रहेगा उतरायणी मेला

Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा रहेगा उतरायणी मेला
कपकोट (बागेश्वर)। संयुुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी के मार्गदर्शन में हुई बैठक में 15 और 16 जनवरी को भराड़ी और कपकोट में लगने वाले उत्तरायणी मेले के कार्यक्रम तय किए गए। संयुुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से विकास प्रदर्शनी लगाने और नगर पंचायत के ईओ से स्वच्छता अभियान तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि मेले का उद्घाटन 15 जनवरी को होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट भंडारी ने कहा कि 15 और 16 जनवरी को भराड़ी बाजार में यातायात बंद रहेगा। इस रूट से जाने वाले छोटे बड़े वाहन कपकोट-कर्मी सड़क से होकर जाएंगे। उन्होंने ईओ से मेले के लिए अस्थाई पर्यावरण मित्रों की तैनाती और शौचालयों का निर्माण करने की कार्यवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि पंचायत मेले पर निगरानी रखने के लिए अपनी तरफ अस्थाई पर सीसीटीवी लगवाएगी। वहां ईओ कृपाली सिंह, शामली देव, तनुज तिरूवा, दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, डुंगर सिंह रावत, पूर्व नपं अध्यक्ष चंपा देवी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा कपकोटी, भुवन शाही, गिरीश चंद्र मिश्र, प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed