फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मांग के समर्थन में रेल आंदोलनकारियो की नारेबाजी

मांग के समर्थन में रेल आंदोलनकारियो की नारेबाजी

Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मांग के समर्थन में रेल आंदोलनकारियो की नारेबाजी

विज्ञापन
बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आंदोलन स्थल पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र बजट मंजूर करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी।

आंदोलनस्थल तहसील परिसर में संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता और महासचिव खड़क राम आर्य के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर को रेल से जोड़ने के लिए अंग्रेजों ने अपने समय में वर्ष 1882 और 1912 में सर्वे की थी। तब से निर्माण के नाम पर आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। कहा जब तक रेल लाइन का निर्माण हो नहीं जाता तब तक क्षेत्र का विकास संभव ही नहीं है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से जिला प्राधिकरण को शीघ्र निरस्त करने की भी शीघ्र निरस्त करने की मांग की। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन में आज चंद्र सिंह कार्की और दीप चंद्र उप्रेती बैठे। वहां महेंद्र कोश्यारी, गोविंद भंडारी, मोन जोशी, हयात सिंह मेहता, उमेश कालाकोटी, पंकज धपोला, दिनेश लोहनी, सरस्वती गैलाकोटी, सुंदर लाल, हेमा जोशी, मोहन उप्रेती, ईश्वर चौबे, मालती पांडे और कमल कोश्यारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed