{"_id":"5b67353d4f1c1b75568b5761","slug":"91533490493-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन को फड़ व्यवसायियों की ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन को फड़ व्यवसायियों की ना
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के बीच फड़ व्यवसायियों ने पॉलिथीन को ना कह दिया है। अब कोई भी फड़ व्यवसाई पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेगा। पॉलिथीन में सामान बेचते पकड़े जाने पर संगठन व्यवसाई से दूरी बना लेगा। व्यवसायियों ने पॉलिथीन से किनारा करने का एलान करते हुए खरीदारों से बैग साथ लाने की अपील भी की है।
रविवार को फड़ व्यवसायियों की बैठक में पॉलिथीन उन्मूलन का संकल्प लिया गया। पॉलिथीन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए फड़ व्यवसायियों ने इस्तेमाल न करने का एलान भी किया। कहा कि कोई भी फड़ व्यवसाई अब पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेगा। खरीदारों को भी इसके नुकसान बताते हुए दूरी बनाने की अपील की जाएगी। तय हुआ कि मनाही के बाद भी कोई व्यवसायी पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा गया तो संगठन दूरी बना लेगा। बैठक में फड़ व्यवसायियों के पंजीकरण और सत्यापन को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान किशन राम, देवेंद्र राम, रामरतन सिंह, लछम राम, अजय टम्टा, दीवान सिंह, जगदीश सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र गिरी, सुरेश चंद्र, पंकज जोशी, कैलाश प्रसाद, आशा देवी, कीर्ति देवी, शायरा बानो आदि थे।