{"_id":"5ae35c734f1c1b5c098b6d26","slug":"91524849779-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमोल पाठशाला को अन्यत्र समायोजित करने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमोल पाठशाला को अन्यत्र समायोजित करने से भड़के लोग
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय प्राइमरी पाठशाला को फटगली में समायोजित करने के निर्णय का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से समायोजन शीघ्र निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने समायोजन शीघ्र निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत मालूझाल के ग्रामीणों ने बताया कि प्राइमरी पाठशाला कमोल में सात बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग ने पाठशाला के बच्चों को नजदीक की पाठशाला फटगली की दूरी एक किमी दिखाकर वहां समायोजित कर दिया है जबकि गांव से फटगली की दूरी डेढ़ से दो किमी है। रास्ता जंगल से घिरा होने के कारण तेंदुए का डर रहता है। बीच में नाले भी पड़ते हैं, जिससे बरसात में नालों के उफान पर रहने का खतरा रहता है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, ठाकुर सिंह आदि शामिल हैं।