{"_id":"5ae209204f1c1bc03d8b5298","slug":"91524762912-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी उठा सकेंगे फोर जी इंटरनेट सेवा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी उठा सकेंगे फोर जी इंटरनेट सेवा का लाभ
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सार्वजनिक क्षेत्र की दूर संचार कंपनी बीएसएनएल ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 12 टॉवरों में थ्री जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। इसके अलावा संचार विभाग ने चार टॉवरों में फोर जी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जल्द ही बीएसएनएल की फोर जी इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।
संचार सेवा में दिनों दिन बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बीएसएनएल ने बागेश्वर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंटरनेट सेवाओं का विस्तार शुरू कर दिया है। गांवों में लगाए गए एक दर्जन मोबाइल टॉवरों में 2 जी के स्थान पर 3 जी इंटरनेट सेवा शुरू कर दी है। इनमें फरसाली, रीमा, जौलकांडे, पालड़ीछीना, विजयपुर, कमेड़ीदेवी, दोणोंछीना, उड़खुली, खड़ेरिया, शांति बाजार, लाहौरचौरा, भराड़ी बाजार के टॉवर से थ्री जी सेवा शुरू कर दी है।
अगले छह माह में काफलीगैर, हरसीला, हवनतोली, सानीउडियार, गागरीगोल और दोफाड़ के टॉवरों में भी 2 जी के स्थान पर 3 जी सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा जिले के रवाईखाल, शामा, बुड़घुना और घिंघारतोला में फोर जी टॉवर लगाने का प्रस्ताव है। संचार सेवाओं के अपग्रेड होने से हजारों उपभोक्ता इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
फ्री में 3 जी सिम बांटेगा बीएसएनएल
बागेश्वर। जिन क्षेत्रों में दूर संचार विभाग ने इंटरनेट सेवाओं को अपग्रेड किया है वहां उपभोक्ताओं को कैंप लगाकर निशुल्क 3 जी सिम उपलब्ध कराए जाएंगे।
नगरीय क्षेत्रों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंटरनेट सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत जिन एक दर्जन टॉवरों में 2 जी सेवा चल रही थी वहां पर 3 जी सेवा शुरू कर दी है। छह और टॉवरों में 3 जी सेवा शुरू की जाएगी। चार ग्रामीण क्षेत्र के टॉवरों में 4 जी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। - मोहम्मद फराज, अवर दूर संचार अधिकारी, बीएसएनएल, बागेश्वर।