फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   91,522 books of government schools have not reached till now

Bageshwar News: अब तक नहीं पहुंची सरकारी विद्यालयों की 91,522 किताबें

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
91,522 books of government schools have not reached till now
बागेश्वर। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए डेढ़ महीना हो गया है। अब तक सरकारी स्कूलों में मिलने वाली निशुल्क किताबों के आने का सिलसिला जारी है। जिले से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 2,63,824 पुस्तकों की डिमांड भेजी गई थी, इसके सापेक्ष अब तक 1,72,302 पुस्तकें ही पहुंची हैं। कक्षा एक, दो और चार में सभी विषयों की पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। कक्षा तीन और आठ की एक भी किताब जिले में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जिले से प्रारंभिक शिक्षा के 1,11,614 पुस्तकों की डिमांड भेजी गई थी। इसके सापेक्ष 66,920 किताबें पहुंच चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा के लिए भेजी गईं 1,52,210 किताबों की डिमांड के सापेक्ष अब तक मात्र 24,602 पुस्तकें ही मिली हैं। बेसिक शिक्षा की 44,694 और माध्यमिक शिक्षा की 1,27,608 पुस्तकें आनी शेष हैं। बेसिक शिक्षा में कक्षा पांच, छह और सात की कुछ पुस्तकें ही अब तक मिली हैं। माध्यमिक शिक्षा में भी कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं की इक्का-दुक्का किताबें ही पहुंची हैं।
विज्ञापन

इधर, सीईओ जीएस सौन ने बताया कि अलग-अलग प्रकाशन से प्रकाशित होने के कारण किताबों अलग-अलग खेप में आ रही हैं। अन्य वर्षों के सापेक्ष इस बार पुस्तकें जल्दी पहुंच रही हैं। जिला मुख्यालय पहुंचने वाली पुस्तकों को एक सप्ताह के भीतर विद्यालयों में पहुंचाया जा रहा है। शेष पुस्तकें भी इस महीने ही पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed