{"_id":"5aa172574f1c1ba0758b45b2","slug":"91520530007-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"263 बूथों में 31195 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
263 बूथों में 31195 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के 263 बूथों में शून्य से पांच आयु वर्ष तक के 31195 बच्चों को 11 मार्च को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डीएम रंजना राजगुरु ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली।
डीएम ने एनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को छोटे बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाए जाने को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल टीम को से बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, वाहनों से आने-जाने वाले यात्रियों के नौनीहालों, खनन क्षेत्र एवं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने को कहा। एसीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि अभियान के तहत जिले के 263 बूथों में 31195 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।
इसके अतिरिक्त पांच मोबाइल बूथ बनाए गए हैं। अभियान के लिए 1062 बूथ कर्मचारी और 114 पर्यवेक्षकों को नामित किया गया है। घर-घर भ्रमण के लिए 526 टीमों का गठन किया गया है साथ ही 1052 वैक्सीनेटरों की नियुक्ति की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में सात मार्च, जबकि बैजनाथ में नौ मार्च और जिला चिकित्सालय में 10 मार्च को वैक्सीन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमएस डॉ. बसंत, डॉ. एनएस टोलिया, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी वीआर धनकड, डीईओ नरेश शर्मा, दीप जोशी, डॉ. बृजेश रावत, सहायक बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी आदि मौजूद थे।