फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खनन करने पहुंची जेसीबी वापस भेजकर ही माने ग्रामीण

खनन करने पहुंची जेसीबी वापस भेजकर ही माने ग्रामीण

Fri, 09 Feb 2018 11:18 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खनन करने पहुंची जेसीबी वापस भेजकर ही माने ग्रामीण
बागेश्वर। कमस्यारघाटी के रावतसेरा स्थित कुलूर नदी में खनन कार्य का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए कांडा के तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर वार्ता का प्रयास किया। ग्रामीणों के नहीं मानने पर पट्टाधारक को जेसीबी वापस भेजनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खनन के लिए कुलूर नदी में पहुंची जेसीबी को रावतसेरा, धारी, मध्या, भयूं, खैलकोट जग्यूड़ा, कफाली, भंडारीसेरा के ग्रामीणों ने रोक दिया था। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शुक्रवार को तहसीलदार मैनपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पट्टाधारकों की मौजूदगी में ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। तहसीलदार के निर्देश पर पट्टाधारक द्वारा जेसीबी वापस करने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। वहीं तहसीलदार ने कहा कि ग्रामीणों की जब तक सहमति नहीं बनती है, पट्टाधारक को खनन कार्य शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहां ग्राम प्रधान रावतसेरा लीला रावत, सुरेश राम, सुरेश रावत, गिरधारी सिंह, कुंदन डसीला, पवन रावत, सुरेश राठौर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed