{"_id":"5c2a5d2bbdec2257245fff41","slug":"81546280235-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदियाकोट में मंजर पुल का निर्माण न होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदियाकोट में मंजर पुल का निर्माण न होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लाक के ग्राम पंचायत बदियाकोट के पटाक तोक में पड़ने वाले घटगाड़ गधेरे में जिला योजना से मंजूर 20 मीटर लंबी पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। बीडीसी सदस्य ने डीएम को ज्ञापन देकर पुल का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की गुहार लगाई है। निर्माण जल्द शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को दिए ज्ञापन में बदियाकोट के बीडीसी सदस्य खिलाफ सिंह दानू ने कहा है कि जिला योजना से वित्तीय वर्ष 2017-18 में घटगाड़ गधेरे में 20 मीटर पैदल लंबा पैदल पुल मंजूर हुआ था। ठेेकेदार ने निर्माण के लिए अनुबंध भी करा लिया था। स्वीकृत राशि को लेकर भी विवाद है। विज्ञप्ति में पुल की लागत 40 लाख रुपया जबकि विभागीय ई निविदा में लागत 25 लाख रुपये गई है। पुल का निर्माण शुरू करने की मांग कई बार की जा चुकी है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की आगे की कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो