फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   केंद्र सरकार राज्य के विकास में पूरी सहायता कर रही है: भट्ट

केंद्र सरकार राज्य के विकास में पूरी सहायता कर रही है: भट्ट

Wed, 14 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार राज्य के विकास में पूरी सहायता कर रही है: भट्ट
कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि केेंद्र के सहयोग से राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। निकायों को अच्छा बजट दिया गया है। कांग्रेस ने विकास की जगह भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि जनता ने केंद्र और राज्य में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सेवा को मौका दिया है। उन्होंने लोगों से विकास के लिए नगर पंचायत में फिर से कमल खिलाने की अपील की।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भट्ट भराड़ी बाजार में नगर पंचायत के अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी गिर्दा और सात वार्डों में सभासद के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस झूठी अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रही है। जागरूक जनता उसके झूठ में न आकर निकाय चुनाव में कमल ही खिलाएंगी। उन्होंने चेयरमैन के प्रत्याशी जोशी को सरल और कर्मठ बताया। विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कांग्रेस ने अपने शासन में नगर की घोर उपेक्षा की। भाजपा के सत्ता में आते ही विकास कार्यों के लिए बजट मिलना शुरू हुआ।
विज्ञापन


अध्यक्ष के प्रत्याशी जोशी ने कहा कि उनकी जीत जनता की जीत होगी। वहां जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, नगर अध्यक्ष चंपा देवी, महामंत्री प्रकाश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों में विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, कुंदन परिहार, दयाल ऐठानी, गीता ऐठानी, सुरेश गढ़िया, बबलू ऐठानी, गणेश सुरकाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed